किराएदार पर मारपीट का आरोप
मोगा|अकालसर रोडनिवासी व्यक्ति ने अपने किराएदार पर मारपीट करने धमकियां देने का आरोप लगाया है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन भजन सिंह पुत्र जीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी दुकान कुछ साल पहले मोगा निवासी व्यक्ति को किराए पर दी थी। दुकान की इमारत पुरानी होने के चलते उसकी छत पर सीलन गई थी। उनका किराएदार उन पर दुकान की छत पर पानी गिराने तोड़ फोड़ करने का संदेह करता था। कुछ समय पहले इसी के चलते उनका झगड़ा हो गया था, जिस संबंधी मामला अदालत में विचाराधीन है। उसने आरोप लगाया कि दो दिन पहले जब वह काम पर जा रहा था और जैसे ही अपने घर की सीढिय़ां उतर नीचे आया तो किराएदार ने उस पर लाठियों से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना की सूचनाा पुलिस को दे दी गई है। (संदीप)