- Hindi News
- अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन ने लगाया जांच कैंप
अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन ने लगाया जांच कैंप
अग्रवालसभा मोगा और अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन मोगा इकाई की ओर से रविवार को अग्रवाल भवन एफसीआई रोड में मुफ्त शुगर और बीपी हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप का शुभारंभ अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के जिला प्रधान गौतम गुप्ता और पंजाब सीनियर उप-प्रधान अभिषेक जिंदल ने किया। इस दौरान डा. मोहित बांसल और उनकी टीम ने 150 के करीब लोगों का मुफ्त शुगर, बीपी हेल्थ चेकअप मेडिकल चेकअप किया। इस मौके पर जिला प्रधान गौतम गुप्ता, सीनियर उप प्रधान पंजाब अभिषेक जिंदल ने कहा कि सभा का मुख्य उद्देश्य समाज भलाई के कार्य करना है। सभा द्वारा आगे भी समाज सेवा के कार्य जारी रहेंगे। इस मौके पर भाजपा नेता राहुल गर्ग, हुकम चंद अग्रवाल, कुलदीप गर्ग, पंकज बांसल, प्रवीण जिंदल, राजीव मित्तल, नवीन सिंगला, सचिन जिंदल, हैप्पी जिंदल, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मंजीत कांसल, गामा लैब के नरेन्द्र जिंदल, डा. राजेश मित्तल, नितिन गुप्ता उपस्थित थे। (शिवा)