पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अकाली भाजपा से हर वर्ग दुखी: सुच्चा

अकाली-भाजपा से हर वर्ग दुखी: सुच्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमआदमी पार्टी की ओर से नछत्तर सिंह भवन में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें आम आदमी पार्टी के पंजाब कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर विशेष रूप में उपस्थित हुए। उनका मोगा बाडी के अजय शर्मा, जगजीत सिंह, हरदीप सिंह किंगरा, कामरेड किक्कर सिंह इत्यादि सदस्यों की ओर से सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। समारोह में पंजाब कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि आज उन्हें खुशी है कि वह मोगा की इंकलाबी धरती पर आए है। उन्होंने कहा कि उन्होंने मोगा में ही पढ़ाई शुरू की थी। इंकलाबी लोगों को मोगा की धरती ने जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार कांग्रेस से हर वर्ग परेशान है। इन सरकारों ने समय-समय पर लोगों को दोनों हाथों से लूटा है। उन्होंने कहा कि अकाली दल अकाली दल नहीं बल्कि बादल एंड कंपनी है। कांग्रेस की हालत भी पूरी तरह खराब हो चुकी है। कांग्रेस में भी कई गुट बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ओर पंजाब के चार सांसदों की पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में नेशनल बैठक हुई, जिसमें उन्हें पंजाब की बागडोर संभाली गई है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज को एक मंच पर लाकर एकजुट करना है। जत्थेबंदी ढांचा को मजबूत करने के लिए वह पंजाब के हर जिले में दौरा कर रहे है। वह किसी के दबाव में आकर काम नहीं करते। उन्होंने पार्टी के सदस्यों को पार्टी के प्रति समर्पित होकर पंजाब में से फिर से अकाली दल भाजपा का सफाया करने को प्रेरित किया। (गुलाटी)

नछत्तर सिंह भवन में आप पार्टी के पंजाब कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर का स्वागत करते कार्यकर्ता।