ट्रक यूनियन का विवाद गहराया
नगरसुधार ट्रस्ट में अस्थाई तौर पर बनाई गई ट्रक यूनियन के दफ्तर में पड़े सामान और नकदी को सोमवार सांय अकाली नेता रणविंदर सिंह पप्पू अपने साथियों के साथ उठाकर ले गया। मौके पर पहुंचे ट्रक यूनियन के प्रधान जगरूप सिंह तखतूपुरा, यूथ नेता अक्षित जैन, हरनेक सिंह रामूवाला ने आरोप लगाया कि अकाली नेता रणविंदर सिंह पप्पू सोमवार सांय ट्रक यूनियन पर आकर हरविंदर सिंह निवासी लंडेके कुलविंदर सिंह मक्खन से दफ्तर की चाबियां छीनकर अलमारी में पड़ा ट्रक यूनियन का पुराना रिकार्ड और 95 हजार रुपए की नकदी उठाकर ले गया। इसकी सूचना उन्होंने थाना सिटी पुलिस को दी। इस मौके पर डीएसपी सिटी गुरमेल सिंह, तहसीलदार रमेश कुमार, थाना सिटी के प्रभारी जसविंदर सिंह थाना सिटी साउथ के इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह, एएसआई सतपाल सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जानकारी हासिल करने उपरांत थाना सिटी-1 में बयान दर्ज कर लिए। (गुलाटी)
मुझ पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद
अकालीनेता रणविंदर सिंह पप्पू रामूवाला ने बताया कि जब यह घटना घटी थीं तो वह मौके पर मौजूद नहीं थे। कुछ ट्रक आप्रेटरों ने उसे बाद में वहां बुलाया था और वह वहां मौका देखने गए थे। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है। जबकि बौखलाहट में आकर दूसरा गुट उस पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहा है। उनका कहना है कि उनकी ओर से ट्रक यूनियन के घपलों बारे भी सीनियर पुलिस अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है और वह ट्रक ऑपरेटरों के हकों के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे।
थाना सिटी-1 घटना बारे बयान दर्ज करते एएसआई सतपाल सिंह।