- Hindi News
- मेले में लगी प्रदर्शनियों से किसानों को कृषि विशेषज्ञाें ने किया जागरूक
मेले में लगी प्रदर्शनियों से किसानों को कृषि विशेषज्ञाें ने किया जागरूक
मेले में आया आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रैक्टर विवादों में
कृषिविभाग की ओर से अनाज मंडी में किसान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें अलग अलग कंपनियों और कृषि विभाग की ओर से बीजों, कीटनाशक दवाइयों और मशीनरी की स्टालें लगाई गईं। किसानों ने इससे भरपूर फायदा लिया। मेले का उद्घाटन कृषि मंत्री तोता सिंह ने किया और उनके साथ डिप्टी कमिश्नर परमिंदर सिंह गिल हाजिर थे। इस दौरान कृषि प्रवासी भारती मामले मंत्री पंजाब जत्थेदार तोता सिंह ने कहा कि पंजाब के किसानों को कृषि उत्पादन में बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से राज्य की 4,000 सहकारी सभाओं को खेती मशीनरी सब्सिडी पर उपलब्ध करवाई जाएगी। किसानों को हाड़ी की फसलों के लिए 2014 2015 दौरान गेंहूं का तसदीक शुदा बीज 1,000 रुपए प्रति क्विंटल सब्सिडी पर मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह गेंहूं धान की पराली को आग लगाएं इस अवसर पर जत्थेदार तोता सिंह ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई प्रदर्शनियों स्टालों का दौरा किया बलविंदर सिंह दौलतपुरा की पुस्तक झोने दी पराली को साड़ना खतरनाक रुझान भी रिलीज की। डायरेक्टर कृषि डा. मंगल सिंह ने कहा कि किसानों को गेंहूं की बिजाई के लिए डीएवी खाद की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। किसान कृषि के साथ साथ सहायक धंधे अपनाएं। इस अवसर पर पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी के माहिरों ने किसानों को तकनीकी जानकारी दी। मौके पर चेयरपर्सन जिला परिषद बीबी अमरजीत कौर साहोके, जिला सेशन जज जीएस बख्शी, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर अरविंदरपाल सिंह, खेती माहिर डा. चंद्र मोहन डा. एसपीएस बराड़, जत्थेबंदक सचिव निधड़क सिंह बराड़, जिला परिषद सदस्य बूटा सिंह, भुपिंदर सिंह, दविंदर सिंह, मुख्य कृषि अफसर डा. सुखदेव सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर डा. बलविंदर सिंह अधिक संख्या में किसान उपस्थित थे।
किसान मेला
कैंप का उद्घाटन करते कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह
शहीद जोगिंदर सिंह चौक में पीली बत्ती लगे ट्रैक्टर को रोकते हुए ट्रैफिक प्रभारी बलवीर चंद।