पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोगा| आर्यसमाज मंदिर में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह

मोगा| आर्यसमाज मंदिर में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| आर्यसमाज मंदिर में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के रजिस्ट्रार अशोक परुथी जालंधर विशेष रूप में पहुंचे। जिनका बच्चों की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान बच्चों ने गायत्री मंत्र का उच्चारण कर सभी को आनंदित किया। इस मौके पर परीक्षाओं में अव्वल आए विद्यार्थियों को मथुरा दास पाहवा परिवार द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अशोक पारुथी ने बच्चों को मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर आर्य माडल हाई स्कूल के प्रधान सत्य प्रकाश उप्पल ने आए मेहमानों का धन्यवाद किया। इस मौके पर नरेन्द्र सूद, निर्मल शर्मा, आशीष अग्रवाल, प्रिंसिपल कर्मजीत, इन्द्रपाल पलता, सरदारी लाल कामरा, बलदेव बांसल, जनक मजीठिया आदि हाजिर थे।