पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुरुस्त सड़कंे और साफ पानी मिलने से आहत सोसायटी ने मांगी भीख

दुरुस्त सड़कंे और साफ पानी मिलने से आहत सोसायटी ने मांगी भीख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम लोगों को चलने के लिए सड़कें और पीने के लिए पानी देने में नाकामयाब साबित हो रही है। इसके विरोध में एंटी करप्शन अवेयरनेस संस्था ने भीख मांगकर रोष जताया। संस्था के कार्यकर्ताओं की ओर से बाजार में निगम के लिए भीख मांगी गई। इस दौरान संस्था के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह सचदेवा ने कहा कि निगम प्रशासन लोगों को बनती सुविधाएं देने में नाकामयाब साबित हो रहा है। शहर की आधे से ज्यादा सड़कें टूटी पड़ी हैं। आवारा पशुओं का शिकार होकर लोग मर रहे हैं। यही नहीं पीने वाला गंदा पानी सप्लाई होने से दो लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। मगर फिर भी शहर में आरओ नहीं लगाए जा रहे। जिसके विरोध में संस्था की ओर से यह प्रदर्शन किया गया है। यही नहीं इससे पहले संस्था के सदस्य बूट पालिश कर दो हजार रुपए इक्ट्ठा कर निगम को दे चुके हैं।

शहर के एक बाजार में भीख मांगते संस्था के सदस्य।