माता के दर्शनों के लिए जत्था रवाना
मोगा |गीता भवनचौक से जय मां काली शक्ति मंदिर समिति की ओर से मां कालिका धाम के दर्शनों को जत्था रवाना हुआ। जत्थे को सोनू, मोनू शर्मा डेयरी वालों ने रवाना किया। इस दौरान जय मां काली शक्ति मंदिर समिति न्यू परवाना नगर के प्रधान तरसेम कुमार जंड कैशियर महेश कुमार ने बताया कि हर बार महीने में विभिन्न तीर्थ धामों के लिए विशेष रूप से जत्था ले जाया जाता है और आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर जगमेल सिंह, ओम प्रकाश, सुधीर मित्तल, प्रवीण सच्चर, मोनिका, सपना, संजीव गुप्ता, भगवान दास, सुरेशपाल हाजिर थे।