जरा सी लापरवाही ले सकती है कीमती जान
जरासी लापरवाही जान पर कीमती पड़ सकती है। अगर हम सड़क पर चलते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करेंगे तो इसका खामियाजा हमें भी भुगतना पड़ सकता है। यह विचार शुक्रवार को जिले के गांव मैहना स्थित माउंट लिटरा जी स्कूल के स्टूडेंट्स ने दैनिक भास्कर महाअभियान से जुड़ते हुए व्यक्त किए।
स्कूल की ओर से पहली से 8वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के बीच ट्रैफिक नियमों का पालना करने के लिए ग्रीटिंग तैयार करवाए गए। इसमें विजेता स्टूडेंट्स को स्कूल की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। स्कूल के डायरेक्टर अनुज गुप्ता ने कहा कि दैनिक भास्कर की ओर से सड़कों पर हो रहे हादसों के खिलाफ जो महाअभियान छेड़ा है वह प्रशंसनीय है। इस मुहिम से जुड़कर जहां हमें सड़क पर चलते हुए ट्रैफिक नियमों का पालना करने की प्रेरणा मिलती है। वहीं सभी देश के नागरिकों का फर्ज बनता है कि वह सड़क पर ट्रैफिक नियमों पालना करें, ताकि आए दिन हो रही सड़क दुर्घटना के बीच लोगों की कीमती जाने बच सकें। प्रिंसिपल दिवजोत कौर ने कहा कि भास्कर महाअभियान के तहत स्कूलों में जाकर स्टूडेंट्स से ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए ग्रीटिंग तैयार करवाए जाते हैं जिसे बच्चे अपने अभिभावकों को जाकर देंगे।
ग्रीटिंग प्रतियोगिता में स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा राजविंदर कौर को पहला, छठी कक्षा की छात्रा आकांक्षा को दूसरा आैर चौथी कक्षा के स्टूडेंट अर्शदीप को तीसरे नंबर पर विजेता चुना गया। जिन्हें स्कूल की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। (शिव )
ट्रैफिक नियमों की पालना हेतु तैयार किया गया ग्रीटिंग दिखाता विद्यार्थी
विजेता छात्राओं को सम्मानित करते स्कूल के अध्यापक