पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशा तस्करी का केस िफर भी एएसआई बहाल

नशा तस्करी का केस िफर भी एएसआई बहाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशसरकार की नशा विरोधी मुहिम सवालों में घिर चुकी है। पिछले साल सितंबर में चौकी नत्थूवाला में ही नशा तस्करी के आरोप में पकड़े गए एएसआई जरनैल सिंह और मुंशी जसवीर सिंह को ड्यूटी पर बहाल कर दिया गया है। जबकि उसके खिलाफ अदालत में केस चल रहा है और पुलिस उसके खिलाफ अदालत में चालान तक पेश कर चुकी है। यही नहीं पुलिस ने इस मामले में रि-इनवेस्टीगेशन के लिए भी अपील की हुई है।

जानकारी अनुसार एसएसपी कमलदीप सिंह ढिल्लों के समय 6 सितंबर 2013 को एक क्विंटल 68 किलो भुक्की, 66 बोतल व्हिस्की और 46 हजार रुपए नकदी पकड़ी गई थी।

पुलिस ने इस दौरान एएसआई जरनैल सिंह, मुंशी जसवीर सिंह और तीन अन्य पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था। तभी से इन पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया था। पहले पुलिस ने इस मामले में तय समय के भीतर चालान ही पेश नहीं किया। इस कारण इन्हें अदालत से जमानत भी मिल गई थी।

^एएसआई जरनैल सिंह को कोई रिलेक्सेशन नहीं दी गई है। उसके खिलाफ अदालत में केस चलेगा और सजा होने पर उसे डिसमिस कर दिया जाएगा। डीआईजीमोहनीश चावला, फिरोजपुररेंज।

रि-इनवेस्टीगेशन की अपील कर चुकी है पुलिस

यहमामला एडीशनल सेशन जज मंजू राना की अदालत में चल रहा है। पुलिस इस मामले में दोबारा जांच के लिए अपील कर चुकी है मगर इस मामले के जांच अधिकारी और थाना बाघापुराना के तात्कालीन एसएचओ अमरजीत सिंह ने अपने निजी वकील के माध्यम से इसका विरोध किया है।

एकको दी थी क्लीन चिट

उल्लेखनीयहै कि इस मामले में नामजद किए गए हवलदार दविंदर सिंह को मौत के बाद पुलिस क्लीन चिट दे चुकी है।

जरनैल सिंह ने इस मामले को बदले की भावना से डाला होने की बात कहते हुए डीआईजी मोहनीश चावला को उसे बरी करने की अपील की थी। एएसआई के अनुसार उसे विभाग में शानदार सेवाएं देने के बदले ग्रेड 1, 2, और 3 के 168 सर्टिफिकेट दिए गए हैं। इस आधार पर उसे नौकरी पर बहाल किया जाए। पुलिस के आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि एएसआई जरनैल सिंह को बहाल कर फाजिल्का में बदली के ऑर्डर भी कर दिए गए हैं।