नशीले पाउडर समेत गिरफ्तार
मोगा | पुलिसगश्त के दौरान एक व्यक्ति को काबू कर उसके पास नशीला पाउडर बरामद किया है। थाना सदर के इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी समेत गांव दुन्नेके रेलवे फाटक के पास गोरा सिंह निवासी हजारा सिंह वाला गली मोहल्ला अंगदपुरा को काबू कर उसके पास से 110 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। पुलिस ने गोरा सिंह के खिलाफ थाना सदर में आपराधिक मामला दर्ज किया है।