- Hindi News
- 28 को मोगा में सीएम करेंगे एनआरआई का संगत दर्शन
28 को मोगा में सीएम करेंगे एनआरआई का संगत दर्शन
मोगा | एनआरआईकी समस्याओं के समाधान के लिए 28 दिसंबर को मोगा में मेजेस्टिक पैलेस में कैंप लगाया जाएगा, जिसकी अगुवाई प्रदेश के मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल करेंगे। शुक्रवार को डीसी परमिंदर सिंह गिल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पंजाब सरकार की ओर से विश्व के विभिन्न देशों में रहते प्रवासी भारतीयों (एन.आर.आई) की समस्याओं को सुनने उनके निपटाने के लिए 28 दिसंबर को मैजेस्टिक पैलेस में संगत दर्शन किया जा रहा है। संगत दर्शन में राज्य के 8 जिलों मोगा, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, बरनाला के एनआरआई शामिल होंगे। इस दौरान एनआरआई मंत्रालय के मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने बताया कि संगत दर्शन की अध्यक्षता मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल करेंगे।(शिवा)