पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साईं धाम में सोनू अरोड़ा का सम्मान

साईं धाम में सोनू अरोड़ा का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीशिरडी साईं बाबा वेलफेयर सोसायटी की ओर से वीरवार रात को कोटकपूरा बाइपास पर स्थित साईं धाम मंदिर में वीरवार काे भजन संध्या का आयोजन किया गया।

भजन संध्या में भजन गायक विजय बांबे ने एक फकीरा आया शिरडी धाम में जा बैठा वो नीम की ठंडी छांव में.., साईं जी मैनू रख लो चरणां नाल.. आदि भजनों का गायन करके अपनी हाजिरी लगवाई। वहीं भजन संध्या में विशेष रूप से उपस्थित हुए अरोड़वंश सभा के नवनियुक्त अध्यक्ष सोनू अरोड़ा का सोसायटी की ओर से मंदिर पहुंचने पर स्वागत करके उन्हें दोशाला स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अनिल सहगल, कोषाध्यक्ष चन्द्र सहगल ने कहा कि अरोड़वंश सभा की ओर से नौजवान पीढ़ी को आगे लाने के लिए जिस तरह सोनू अरोड़ा को शहरी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एेसे में सोसायटी भी सभा को बुलंदियों पर लाने के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। इस अवसर पर लुधियाना ग्रुप आफ कालेज के महासचिव राजीव गुलाटी, डा. दर्शन सिंगला, अरोडा वंश सभा के चेयरमैन सुरेन्द्र कटारिया, आरसी चावला, गुरु कृपा सेवा मंडल के प्रिंस अरोड़ा सहित समूह सदस्य उपस्थित थे।(शिवा)

अरोड़वंश सभा के शहरी प्रधान सोनू अरोड़ा को सम्मानित करते मंदिर के सदस्य।