- Hindi News
- निगम के बाहर भाजपा के मेंबरशिप अभियान को मिला समर्थन
निगम के बाहर भाजपा के मेंबरशिप अभियान को मिला समर्थन
भारतीयजनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा की अगुवाई में पंजाब भर में जारी मेंबरशिप अभियान के तहत शुक्रवार को पूर्व पार्षद राज बहादुर बंसल की अगुवाई में नगर निगम के गेट के बाहर भाजपा की ओर से मेंबरशिप अभियान के तहत कैंप लगाया गया। इस कैंप का शुभारंभ नगर कौंसिल के पूर्व उपप्रधान सीनियर भाजपा नेता अनिल बांसल और भाजपा स्टेट मेंबर राकेश भल्ला ने रीबन काटकर किया। इस मौके पर पूर्व पार्षद राज बहादुर बंसल ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। कैंप में सुबह से ही आने वाले लोगों से भाजपा की इस मुहिम को भारी समर्थन मिल रहा है। इस मौके पर भाजपा नेता अनिल बांसल राकेश भल्ला ने कहा कि भाजपा के मेंबर बनने के लिए एवं घर-घर भाजपा की लोक पक्षीय नीतियों को पहुंचाने के लिए टोल फ्री नंबर भी शुरू किया है। इसके तहत कोई भी इस नंबर को डायल करके मेंबरशिप से जुड़ सकता है। इस मौके भाजपा एससी मोर्चा के बलदेव सिंह गिल, साधु सिंह, कपिल बांसल, सरवराजन बांसल, विनीत बांसल, बूटा राम शर्मा, हर्ष शर्मा, सुनील बांसल, योगेश शर्मा, हिमांशु सिंगला, रूपेश, रोहताश, हनी गोयल आदि वर्कर उपस्थित थे। (शिवा)
नगर निगम गेट के बाहर भाजपा द्वारा लगाए मेंबरशिप अभियान कैंप में मेंबरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन करवाते लोग।