धूमधाम से मनाया जाएगा क्रिसमस
मोगा| लिटलमिलेनियम स्कूल में क्रिसमस डे की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बारे में जानकारी देते संस्था के डायरेक्टर गौरव गुप्ता ने बताया कि स्कूल में क्रिसमस का दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मौके स्कूल अध्यापकों की ओर से बच्चों को साथ लेकर ट्री की तैयारी करवाई। इस मौके पर रिचा ने बताया कि 24 दिसंबर को क्रिसमस डे पर बच्चों को रथ बनाकर झूले दिए जाएंगे तथा बच्चों को सांता क्लॉज के साथ फोटो खिंचवाने का मौका भी मिलेगा। इस मौके पर रिचा आहूजा, मालती, मीनाक्षी, तरनजीत तथा अन्य संस्था का स्टाफ हाजिर था। (गुलाटी)