क्लब ने स्कूल में करवाई प्रतियोगिता
मोगा| लायंसक्लब मोगा विजन की ओर से विदरिंग रोजेज स्कूल जीरा रोड में प्रतियोगिता करवाई गई। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक एडवोकेट चंद्रभान खेड़ा ने समारोह का शुभारंभ करते हुए स्कूल की गतिविधियों बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्कूल द्वारा बच्चों को फ्री पढ़ाई मुहैया करवाई जाती है। बच्चों को वर्दियां, किताबें, मुफ्त खाना मुहैया करवाया जाता है। इस मौके पर क्लब के प्रधान तुषार गोयल ने कहा कि क्लब की ओर से स्कूल को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इस दौरान करवाए क्विज, भाषण मुकाबलों में स्टूडेंट्स को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब के कैशियर साहिल कोछड़, मेंबर अमरजीत सिंह, सचिव दमप्रीत सिंह, डा. सीमांत गर्ग, डा. अमन गर्ग हाजिर थे।(गुलाटी)