- Hindi News
- शहरवासी बोले लड़कियों की सुरक्षा को यकीनी बनाए पुलिस
शहरवासी बोले-लड़कियों की सुरक्षा को यकीनी बनाए पुलिस
शहरमें पीसीआर को नए ढंग से लागू करने के बावजूद भी छीना-झपटी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। दो दिनों से शहर के अलग-अलग मोहल्लों में हुई लूट की घटनाओं के चलते महिलाओं के मन में भय बना हुआ है उनका घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। वीरवार को यहां बिना नंबर प्लेटों के मोटरसाइकिल सवार युवकों ने स्टेडियम रोड और अहाता बदन सिंह से महिलाओं से पर्स और बालियां छीनी थी। वहीं शुक्रवार को दशहरा ग्राउंड में भी युवकों ने महिला का पर्स छीन लिया। दो दिन में युवक सरेआम लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। शहर की महिलाओं का मानना है कि अगर छीना-झपटी करने वाले इन युवकों पर सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए तो ऐसे दूसरे युवकों को भी इनसे सीख मिलेगी। तब ही शहर से ऐसी लूटपाट की घटनाएं खत्म होंगी। (शिव कौड़ा)
पुलिस प्रमुख चोक चौराहों पर लगवाए सीसीटीवी कैमरे
^बढ़रहे अपराध के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन को चाहिए कि शहर के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए, ताकि ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले आपराधिक तत्वों को कैमरों में कैद किया जा सकें और उन्हें आसानी से काबू किया जाए। हरदीप,अध्यापिका
पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है युवकों को जल्द करेंगे काबू
^शहरमें लूटपाट की घटनाओं की जानकारी उन्हें मिली है। शहर में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। जल्द ही झपटमार करने वाले युवकों को पुलिस की ओर से काबू कर लिया जाएगा। गुरमेलसिंह, डीएसपीसिटी
बिना नंबर प्लेट के वाहनों का किया जा रहा है चालान
^शहरमें बिना नंबर प्लेटों पर चलने वाले वाहन चालकों की चेकिंग की जा रही है। अगर कोई भी बिना नंबर प्लेट के वाहन शहर में घूमता हुआ उन्हें नजर रहा है तो वह उसका चालान काटकर उसको बंद किया जा रहा है। | बलवीरचंद, ट्रैफिकप्रभारी
महिलाओं का घर से निकलना हुआ मुश्किल
^शहरमें लूटपाट की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में महिलाओं का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। पुलिस को चाहिए कि महिलाओं की सुरक्षा को यकीनी बनाए, ताकि महिलाएं बेखौफ होकर अपने घर से बाहर निकल सकें। मोनिकाशुक्ला, अध्यापिका
सिविल वर्दी में तैनात हो पुलिस कर्मी
^हरचौराहों पर सिविल वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात होना चाहिए, क्योंकि मनचले युवक चौराहों पर खड़ी पुलिस को देखकर अपना रास्ता बदल लेते है। अगर ऐसे में सिविल वर्दी में पुलिस चौराहों पर