ई-पंजाब डाटा तुरंत करे अपडेट: डीईओ
मोगा| जिलेके सभी मिडल, हाई सीनियर सेकंडरी स्कूलों के प्रिंसिपल और मुख्य अध्यापक पंजाब वेब पोर्टल पर स्कूल सूचना, विद्यार्थी सूचना और प्रमाणित असामियों के बारे में डाटा तुरंत अपडेट करें। डीईओ डाॅ. बलदेव सिंह ने बताया कि सारे स्कूलों का यह काम अधूरा पड़ा है। इस बारे जल्द ही शिक्षा मंत्री की ओर से उच्चाधिकारियों से ब्यौरा लिया जा रहा है। इसलिए इस काम को स्कूल इंचार्ज पहल के आधार पर निपटाए। उन्होंने कहा कि जिले के क्लस्टर इंचार्ज अपनी अगुवाई में क्लस्टर तहत आते स्कूलों का डाटा मुकम्मल करवाकर डीईओ के दफ्तर में 15 दिसंबर को सांय 3 बजे तक कॉपी सर्टिफिकेट देंगे कि सारे स्कूलों का डाटा अपडेट कर दिया गया है।