पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेत से 17 हजार का समान चोरी किया तीन नामजद

खेत से 17 हजार का समान चोरी किया तीन नामजद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवफूलेवाला किसान के खेत में बने मोटर वाले कमरे में पड़े कीमती सामान को गांव के ही 3 व्यक्ति चोरी कर ले गए। पुलिस ने किसान के बयान पर 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना बाघापुराना के एएसआई जज सिंह ने बताया कि किसान हरबंस सिंह निवासी फूलेवाला ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि गांव के ही व्यक्ति अमर सिंह ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वीरवार की सुबह उसके खेत में बने मोटर वाले कमरे में पड़ी 37 बोरियां यूरिया खाद की, 1 ड्रम स्प्रे वाला, 6 लीटर दवाई इत्यादि सामान चोरी करके ले गए। एएसआई जज सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने उपरांत अमर सिंह समेत उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (गुलाटी)