चोरी से अवैध रेत के ट्रकों समेत दो काबू
मोगा | पुलिसने अवैध ढंग से चोरी के दो ट्रकों में भरकर लाई जा रही रेत समेत ट्रक के दो चालकों को काबू किया है। थाना कोटईसे खा के एएसआई अवनीत सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव निहालगढ़ के टी प्वाइंट पर नाकाबंदी के दौरान दो ट्रकों को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनमें से अवैध ढंग से चोरी भरकर लाई गई रेत बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ट्रक चालक कुलदीप सिंह निवासी नंगल कुलविंदर सिंह निवासी बरनाला को काबू कर उनके खिलाफ थाना कोटईसे खा में मामला दर्ज कर लिया हैं। (गुलाटी)