पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षेत्रीय सेना की भर्ती रैली 25 से

क्षेत्रीय सेना की भर्ती रैली 25 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनफेंट्रीबटालियन लुधियाना में सेना की भर्ती के लिए सिपाही जनरल ड्यूटी, सिपाही ट्रेडमेन और सिपाही क्लर्क की असामियों के लिए 25 से 30 सितंबर तक जीटी रोड मिलनगंज लुधियाना यूनिट दफ्तर में भर्ती रैली की जा रही है।

मेजर आरएस नगरकोटी ने बताया कि इस भर्ती रैली में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ दिल्ली के साथ लगते इलाकों के नौजवान भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब, जम्मू कश्मीर चंडीगढ़ से संबंधित नौजवानों को 25 सितंबर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली के साथ लगते इलाकों के नौजवानों को 26 सितंबर को टोकन जारी किए जाएंगे।

स्क्रीनिंग पास करने वाले नौजवानों की 27 से 30 सितंबर तक दस्तावेजों की जांच मेडिकल जांच होगी। भर्ती में भाग लेने वाले नौजवानों की उम्र 18 से 42 वर्ष, कम से कम भार 50 किलो, छाती 77-82 सेंटीमीटर कद 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए। (गुलाटी)