- Hindi News
- हल्की बूंदाबांदी से बदला मौसम का रुख, बढ़ी ठिठुरन
हल्की बूंदाबांदी से बदला मौसम का रुख, बढ़ी ठिठुरन
सीजनकी पहली ठंड के कारण सिविल अस्पताल में जच्चाओं और नवजातों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। शनिवार अचानक बढ़ी ठंड के बावजूद सिविल अस्पताल प्रशासन की ओर से जच्चा-बच्चा वार्ड में दाखिल महिलाओं उनके नवजन्मे नवजातों के लिए गर्म कंबलों का प्रबंध नहीं किया था। इस कारण शहर के नजदीक और शहर में रहने वाले मरीजों के परिजनों की ओर से घरों से गर्म बिस्तर कंबल लाकर अपने मरीजों को ठंड से बचाने का प्रयास किया गया। वहीं दूरदराज के गांवों से दाखिल मरीजों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। जच्चा बच्चा वार्ड के साथ साथ दूसरे वार्डों में भी यही स्थिति बनी रही।
मरीजबोले-अस्पताल प्रबंधन को करना चाहिए था कंबलों का प्रबंध
सिविलअस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में दाखिल मरीज महिलाओं और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन की ओर से सर्दी के मौसम को देखते हुए मरीजों के लिए गर्म कंबल बिस्तर मुहैया करवाने पर रोष जताया। वार्ड में दाखिल गांव लोपो निवासी हरदीप कौर, स्थानीय गिल रोड निवासी पूनम, गांव दौधर निवासी प्रदीप कौर, गांव दारापुर निवासी वीरपाल कौर की मां जसपाल कौर, गलोटी निवासी महिला की परिजन मनजीत कौर, गांव दौलेवाला निवासी स्वर्ण कौर, गांव झंडेयाना निवासी किरणजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार की रात से ही सर्द हवाएं चल रही हैं। इससे बढ़ी ठिठुरन को देखते हुए ओर अस्पताल प्रबंधन की ओर से गर्म कंबल देने के चलते उन्होंने परिजनों से नवजात शिशुओं को ठंड से बचाने के लिए घर से ही बिस्तर, रजाई कंबल इत्यादि मंगवाए है। वहीं दूरदराज के गांवों से दाखिल कुछ महिलाओं के परिजनों ने दूर से बिस्तर लाने में असमर्थता जताते हुए अस्पताल प्रबंधन से कंबल मुहैया करवाने की अपील की है।
अानक बढ़ी ठंड के बाद कंबल में बतानी पड़ी रात
मरीजों को कंबल बिस्तर मुहैया करवाने पर रोष जताया
बढ़ती सर्दी को देख कंबल मुहैया करवाने के लिए तुरंत करेंगी एसएमओ से बात : सिविल सर्जन
सिविलसर्जन डाॅ. रेणु मंगला ने कहा कि बढ़ती सर्दी को देखते हुए वह इस बारे में सिविल अस्पताल के एसएमओ को तुरंत मरीजों के लिए कंबल मुहैया करवाने के लिए कहेगी। ताकि ठिठुरन से उनको बचाया जा सके।
पूरे शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर घरों से निकले लोग
^शनिवारको मौसम का रुख एक दम बदल गया। इस तरह मौसम के बदलने पर लोग बीमारियों से बचने के लिए अधिक सावधान रहें। इसके अलावा घरों से