सिविल अस्पताल पहुंचे वीके शर्मा
फिरोजपुरके डिविजनल कमिश्नर वीके शर्मा ने शनिवार सुबह 11 बजे सिविल अस्पताल के ओपीडी परिसर पहुंचकर मरीजों को सरकार की ओर से घोषित दी जाने वाली सेहत सुविधाओं के बारे में पूछताछ की।
इस दौरान उन्होंने मरीजों से उन्होंने जनऔषधी सेंटर में से मिलने वाली दवाएं उपचार करने वाले चिकित्सकों की ओर से उन्हें लिखकर देने और सरकार की ओर से मरीजों को दी जाने वाली मुफ्त दवाइयों के बारे में जानकारी ली। कमिश्नर केवल 10 मिनट ही अस्पताल में रुके और ओपीडी परिसर और एसएमओ डाॅ. अरविंद्र पाल सिंह गिल के दफ्तर से होकर ही वापस लौट गए। डाॅ. गिल से उन्होंने नशे के आदि लोगों को नशा छुड़ाने के लिए सिविल अस्पताल में उनकी ओर से किए गए प्रबंधों के बारे में भी जानकारी ली। उनकी ओर से कमिश्नर को साइकेट्रिक डाॅ. राजेश मितल की देख रेख में स्थापित किए गए नशा छुड़ाओ वार्ड उनकी ओर से नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों का मुफ्त उपचार किए जाने के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। (संदीप)
मरीजों से सुविधाओं की जानकारी लेते फिरोजपुर डिवीजन के कमिश्नर वीके शर्मा।
अस्पताल प्रबंधन पर जताई संतुष्टि
^अस्पतालमें उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को सरकार की ओर से घोषित सुविधाएं मिलने और अस्पताल में नशेडिय़ों के स्वेच्छा से नशा छोड़ने के प्रबंधों का जायजा के लिए निरीक्षण किया है। जो कि संतोषजनक हैं। वीकेशर्मा, कमिश्नरफिरोजपुर डिविजन
निरीक्षण