- Hindi News
- 12 बोर बंदूक और कारतूस समेत दो युवक काबू
12 बोर बंदूक और कारतूस समेत दो युवक काबू
पुलिसने गश्त के दौरान कार सवार दो युवकों को काबू कर उनके पास 12 बोर बंदूक और कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने काबू किए युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना बाघापुराना के एएसआई जज सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत गांव कालेके के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सामने से रही कार की तलाशी ली गई कार में से 12 बोर डबल बेलर बंदूक और एक लिफाफा मिला है, जिसमें 12 कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने कार सवार दोनों लोगों से बंदूक का लाइसेंस मांगा तो वह उन्हें लाइसेंस दिखाने में आनाकानी करने लगें। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया, जिनकी पहचान लखवीर सिंह हरप्रीत सिंह निवासी गांव नत्थोके के रूप में हुई है। एएसआई जज सिंह ने बताया कि इनके पास कार के भी कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं। युवकों ने बताया कि कार थाना निहाल सिंह वाला में एक मामले में बंद थी, जिसके दस्तावेज थाने में जमा है और कार को जमानत पर लाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस से संपर्क कर रही है कि कार कहीं चोरी की तो नहीं। (गुलाटी)