पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल प्रबंधकों ने दिया तंबाकू मुक्त अभियान में योगदान

स्कूल प्रबंधकों ने दिया तंबाकू मुक्त अभियान में योगदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेहतविभाग की ओर से जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए अभियान शुरू किया गया था, जिसमें सेहत विभाग की ओर से जिले के लोगों को इस अभियान को सफल बनाने में योगदान देने की अपील की गई थी।

इससे प्रेरित होकर कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल मैनेजमेंट ने इस अभियान में योगदान देते हुए तंबाकू सेवन विरोधी एक हजार फ्लेक्स सिविल सर्जन डा. रेणु मंगला और इस अभियान के जिला नोडल अफसर डाॅ. इंद्रवीर सिंह गिल को भेंट किए।

इस अवसर पर सेहत विभाग की ओर से स्कूल मैनेजमेंट के डायरेक्टर दविंदरपाल सिंह रिंपी, कुलदीप सिंह सहगल, डा. इकबाल सिंह इस मुहिंम में योगदान डालने के लिए आभार जताया। (संदीप)

तंबाकू मुक्त अभियान के लिए सिविल सर्जन को फ्लेक्स भेंट करते कैंब्रिज स्कूल मैनेजमेंट