पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जागरण के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा

जागरण के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुकृपा सेवा मंडल की ओर से करवाए जा रहे श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के जागरण से पहले शुक्रवार की सांय शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मंडल के समस्त सदस्यों ने श्याम प्रभु का पूजन करके शोभायात्रा की शुरुआत की। मंडल के अध्यक्ष राजकुमार जोनी ने बताया कि जागरण में श्याम प्रभु का गुणगान करने के लिए मौड़ मंडी से सोमनाथ शर्मा फतेहाबाद से मोना मेहता रही है।

वहीं चिराग एंड ग्रुप, रवि नीलकंठ महादेव ग्रुप की ओर से विभिन्न स्वरूपों में सजी झांकियां भी दिखाई जाएंगी। शोभायात्रा बेअंत नगर से शुरू होकर गिल रोड, कोटकपूरा बाइपास, कुलार नगर, गुरु अर्जुन देव नगर से होते हुए समागम स्थल पर पहुंची। जहां पर पुष्पों की वर्षा करके शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जतिंदर अरोड़ा, विनोद कुमार लवली, रमन कुमार, साहिल अरोड़ा, अमनदीप सिंह, पूर्व पार्षद प्रेम चंद, साहिल अनेजा, सतीश कुमार, सतिंदर कुमार, विजय कुमार, गुरप्रीत सिंह, दीपक चौहान, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।(शिवा)

जागरण से पहले शोभायात्रा निकालते गुरु कृपा सेवा मंडल के सदस्य।