पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैंप पर नन्हे मुन्नों ने बिखेरा जलवा

रैंप पर नन्हे-मुन्नों ने बिखेरा जलवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटरनेशनलइंस्टीट्यूट आफ फैशन डिजाइनिंग (आईनिफ्ड) में शनिवार को छोटे-छोटे बच्चों की ओर से फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ सेंटर की मैनेजर नविता ओरी ने ज्योति प्रज्जवलित करके किया। समारोह की शुरुआत में बच्चों की ओर से अपने हाथों से तैयार की गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं नन्हे मुन्ने बच्चों की ओर से रैंप पर फैशन शो के माध्यम से अपनी ड्रेसों को प्रदर्शित किया गया। सेंटर की मैनेजर नविता ओरी ने बताया कि छोटे बच्चों के बीच फैशन शो करवाने का उद्देश्य यही है कि वह भी बड़ी होकर अपने कदमों पर चल सकें। फैशन शो में बच्चों ने अलग-अलग डिजाइन की पोशाक पहनकर सभी को हैरत में डाल दिया। सेंटर का उद्देश्य हर लड़की को इस समाज में आगे लाने का उद्देश्य है। इसी उद्देश्य से बच्चों में आत्म विश्वास बढ़ाने के लिए मॉडलिंग प्रतियोगिता करवाई गई है। इस मौके पर आईएमबी प्रथम वर्ष की छात्राओं ने छोटे-छोटे बच्चों को अपनी तैयार की फ्रॉक पहनाकर उनकी मॉडलिंग भी करवाई। सेंटर डायरेक्टर वेणु थापर ने लड़कियों को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सेंटर डायरेक्टर अशोक थापर ने सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। (शिवा)

आइनिफ्ड सेंटर में रैंप पर माडलिंग करते नन्हें मुन्ने बच्चे।

शनिवार को आईनिफ्ड में आयोजित फैशन शो में मॉडलिंग करती सेंटर की छात्राएं और नन्हे मुन्ने।