पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को बांटे कंबल

वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को बांटे कंबल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| रोटरीक्लब मोगा ग्रेटर ने शनिवार को अपना जन्मदिन समाज सेवा के कार्यों को एक कदम और बढ़ाते हुए मनाया। क्लब की ओर से गोधेवाला स्टेडियम के पीछे बने वृद्ध आश्रम में वृद्धों को बेड और बिस्तर आदि वितरित किए गए। क्लब के प्रधान लखवीर सिंह धुन्ना ने कहा कि क्लब दिन-प्रतिदिन समाजसेवा के कार्यों में अपनी सक्रियता बढ़ा रहा है। क्लब की ओर से पिछले महीने में 12 जरूरतमंद लड़कियों की शादी का सम्मान दिया गया है और आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर सचिव अमनदीप गोयल, समीर जैन, सचिन, रिक्की, वरिंदर बांसल, राजेन्द्र जैन, गौतम गुप्ता, कुलदीप गर्ग, बिट्टू कालरा आदि मेंबर हाजिर थे। (शिवा)