पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 18 को दिल्ली के जंतर मंत्र पर ट्रांसपोर्ट वर्कर देंगे धरना

18 को दिल्ली के जंतर-मंत्र पर ट्रांसपोर्ट वर्कर देंगे धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबगवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन (एटक) पंजाब की बैठक प्रधान गुरदीप सिंह मोती की अध्यक्षता में शहीद नछत्तर सिंह धालीवाल भवन में हुई। इस दौरान महासचिव जगदीश सिंह चाहल उप प्रधान दर्शन सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से नितिन गडकरी की अध्यक्षता में राज्यों के ट्रांसपोर्ट मंत्रियों से 29 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक की गई।

इससे आने वाले समय में ट्रांसपोर्ट पॉलिसी में संशोधन करके राज्यों से ट्रांसपोर्ट संबंधी सारे अधिकार छीनकर सभी पावर केंद्र के तहत करने जैसे विरोधी फैसले सरकार लेने जा रही है, की जमकर निंदा की। उन्होंने कहा कि इस विरोधी फैसले के खिलाफ 18 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंत्र चौक पर प्रदर्शन करके धरना दिया जाएगा, जिसमें भारी संख्या में जत्थेबंदी के सदस्य शामिल होंगे।

चाहल ने कहा कि ट्रांसपोर्ट मंत्री विभागीय उच्चाधिकारियों से एक्शन कमेटी की ओर से कर्जा मुक्त बसें रोडवेज में शामिल करने, मृत हुए मुलाजिमों के वारिसों को नौकरी देने, वर्दियां देने, विभाग के अंदर रहती प्रमोशन एक सप्ताह में करने का फैसला हुअा था। ट्रांसपोर्ट मंत्री ने भरोसा दिलाया था, लेकिन अभी तक किसी भी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया तो वह संघर्ष का बिगुल बजाने के लिए मजबूर होंगे।

नछत्तर सिंह भवन में बैठक करते गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन के सदस्य