पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो भगोड़े आरोपियों पर मामला दर्ज

दो भगोड़े आरोपियों पर मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| नशीलेपदार्थों के मामलो में अदालत से भगोड़े घोषित दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है कि वह घरों से दूर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। थाना फतेहगढ़ पजंतूर के सब इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि कि वह गश्त कर रहे थे। उन्हें मुखबिर ने बताया कि गांव दौलेवाला का सुरेंद्र सिंह पर नशीले पदार्थों के कई मामलेे दर्ज हैं। अदालत से जमानत लेने के बाद फिर पेश नहीं हुआ जिसके चलते 4 अगस्त 2008 को भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। इसी तरह गांव दौलेवाला के ही बख्शीश सिंह के खिलाफ नशीले पदार्थ का मामल दर्ज हैं। उसे अदालत ने 14 जुलाई 2012 भगोड़ा घोषित किया था। अब वह दोनों भगोड़े अपने घरों से हाजिरी छुपाकर आसपास क्राइम करने की नियत से घुमफिर रहे हैं। (गुलाटी)