पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नियमों के पालन से रुकेंगे हादसे

नियमों के पालन से रुकेंगे हादसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| एसएफसीपब्लिक स्कूल में बच्चों के माता-पिता और अध्यापकों की आपसी बैठक करवाई गई। इस दौरान बच्चों के वारिसों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल मुनीष बाठला ने बच्चों उनके अभिभावकों को ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए प्रेरित करते हुए ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि किस तरह ट्रैफिक नियमों को अपनाने से हम दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। इस दौरान बच्चों ने सभी अभिभावकों को ट्रैफिक नियमों के तहत ट्रैफिक चिन्ह और कुछ महत्वपूर्ण हिदायतें दर्शाते कार्ड दिए। इस अवसर पर मुनीष बाठला ने सभी अभिभावकों को बच्चों की ओर से उठाए गए इन कदमों की सराहना करते हुए उन्हें इन नियमों से अवगत करवाया। डायरेक्टर अभिषेक जिंदल ने बच्चों और उनके अभिभावकों को कहा कि ट्रैफिक नियमों की जरा सी लापरवाही कई घटनाओं का कारण बन सकती है। इसलिए हमें सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। (शिवा)

स्कूल के विद्यार्थी अपने अभिभावकों को ट्रैफिक नियमों प्रति जागरूक करते हुए।