पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा प्रोवाइडरों ने सरकार का पुतला फूंका

शिक्षा प्रोवाइडरों ने सरकार का पुतला फूंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपनीमांगों को लेकर जालंधर में प्रदर्शन कर रहे शिक्षा प्रोवाइडरों को पुलिस की ओर से गिरफ्तार कर उन पर मामले दर्ज करने के रोष में जिला स्तर पर रविवार को शिक्षा प्रोवाइडरों ने राज्य सरकार की अर्थी फूंकी। उन्होंने अध्यापकों को बिना शर्त रिहा करने की मांग की।

प्रदर्शन में यूनियन के कुलवंत सिंह, हरभिंदर सिंह ने कहा कि यूनियन राज्य सरकार की एेसी धक्केशाही नीतियों के खिलाफ है। उन्होंने कहा 4 महीनों से वेतन नहीं मिलने के चलते शनिवार को जालंधर में जिस तरह रोष प्रदर्शन कर रहे अध्यापकों पर पुलिस ने झूठे मामले दर्ज कर उनको जेलों में भेजा है।

ऐसे में उन अध्यापकों को बिना शर्त रिहा किया जाएगा, यदि अध्यापकों को रिहा किया गया तो यूनियन राज्य स्तर पर धरने मुजाहरे देगी। इस अवसर पर कुलवंत सिंह, मनप्रीत सिंह, राकेश कुमार, जसविंदर कौर, सर्वजीत कौर, जसवीर कौर, हरप्रीत कौर, वीरपाल कौर, सवरनजीत कौर, रजनी नीरू आदि उपस्थित थे। (शिवा)

रेलवे अंडर ब्रिज पर राज्य सरकार की अर्थी फूंक प्रदर्शन करते शिक्षा प्रोवाइडर।