एंटी तंबाकू कमेटी की बैठक आज
मोगा | जिलेको तंबाकू रहित बनाने के लिए डीसी की ओर से गत दिनों समूह विभागों के मुखियाओं के साथ बैठक कर नशा अभियान में योगदान देने के आदेश दिए थे। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर सिगरेटनोशी रोकने हेतु उठाए गए कदमों अभियान को सफल बनाने के लिए जिला वासियों को जागरुक करने के साथ उन्हें जानकारी देने को कहा था। इसी के तहत डीसी परमिनंद्र सिंह गिल सोमवार को समूह अधिकारियों से बैठक कर किए गए कार्यों की जानकारी लेने समेत अगले सप्ताह में करने वाले कार्यों बन्धी चर्चा करेंगे। (संदीप)