- Hindi News
- जीरकपुर में हो रहे इजलास की तैयारियां मुकम्मल
जीरकपुर में हो रहे इजलास की तैयारियां मुकम्मल
आॅलइंडिया स्टेट गवर्नमेंट इंप्लाइज फेडरेशन की ओर से देश भर में कार्य करते सरकारी मुलाजिमों का 15वां राष्ट्रीय सम्मेलन 20 से 23 दिसंबर तक चंडीगढ़ के नजदीक जीरकपुर में करवाया जा रहा है। इसमें सभी मुलाजिम जत्थेबंदियों के करीब 2,000 डेलिगेट्स शामिल होंगे और वर्ल्ड फेडरेशन आफ ट्रेड यूनियन के विदेशों से भी प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस बारे में जानकारी देते मल्ली ने बताया कि आजादी के बाद पहली बार पंजाब में होने जा रहे इस इजलास में बढ़ रही महंगाई को रोकने पर जनतक बांट प्रणाली को मजबूत करने, खाली असामियों पर रेगुलर नियुक्तियां करने, बेरोजगारी को खत्म करने, निजीकरण, आउट सोर्सिंग ठेका भर्ती को बंद करने, मिड डे मील, आशा वर्कर आंगनवाड़ी मुलाजिमों पर कम से कम उजरत लागू करने, भ्रष्टाचार को खत्म करने, काले कानून रद्द करने, ग्रेड खामियां दूर करने, हड़ताल का संविधानिक हक बहाल करने, अगले वेतन कमिशन का गठन करने आदि मांगों पर साझी व्यूतबंदी करके अगले संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी। (संदीप)