पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रा को रास्ते में रोककर छेड़ा, पर्चा

छात्रा को रास्ते में रोककर छेड़ा, पर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा | गांवसोसन में स्कूल जा रही नाबालिग लड़की को रास्ते में घेरकर दो युवकों के उससे छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थाना सदर की महिला एएसआई परमजीत कौर ने बताया कि पीड़ित नाबालिग लड़की ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि गांव के ही बलकरण सिंह और उसके साथ एक अज्ञात युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की तथा धमकियां दी। उसने बताया कि इससे पहले भी दोनों युवकों ने उसके घर में दाखिल होकर उससे जबरदस्ती करने का प्रयास किया था। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी उसके कपड़े फाड़कर फरार हो गए। महिला एएसआई परमजीत कौर ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान लेने के बाद बलकरण सिंह समेत उसके अज्ञात साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (गुलाटी)