नशीले पाउडर समेत काबू
मोगा | पुलिसने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को काबू कर उसके पास से 50 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। थाना सिटी साउथ के अधीन पड़ते आरजी थाना चडिक के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत गांव मल्लियां वाला के रजवाहे पुल के पास से शनिवार की शाम को गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गुरशरण सिंह निवासी चडिक को 50 ग्राम नशीले पाउडर समेत काबू किया है। पुलिस ने गुरशरण सिंह के खिलाफ थाना सिटी साउथ में मामला दर्ज किया गया है। (गुलाटी)