पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 19 से डीसी दफ्तर के सामने करेंगे भूख हड़ताल : खोसा

19 से डीसी दफ्तर के सामने करेंगे भूख हड़ताल : खोसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रपंजाब सरकार मनरेगा एक्ट को फेल करने की चालें चल रही है। इन चालों को मनरेगा मजदूर अपने संघर्ष के साथ कभी कामयाब नहीं होने देंगे। यह बात रविवार को मनरेगा रोजगार प्राप्त मजदूर यूनियन की जिला बॉडी की नछत्तर सिंह भवन में हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिला महासचिव जगसीर खोसा सलाहकार कुलदीप भोला ने कहीं। बैठक की प्रधानगी शेर सिंह दौलतपुरा ने की। इस मौके पर जगसीर खोसा ने कहा कि मनरेगा मजदूरों की मांगों को लेकर 19 दिसंबर से लगातार डीसी दफ्तर के सामने भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। इसके अलावा गांव स्तर पर केंद्र पंजाब सरकार के पुतले भी फूंके जाने का सिलसिला जारी रखा जाएगा। इस बैठक में नरेंद्र सोहल, इकबाल तखानवध, मंगत बुट्टर, सर्बजीत कौर चोटियां, जगदीश महेशरी, गुरदेव कौर दारापुर, जोगिंदर सिंह, बिंदर कौर, सुखदेव सिंह, कुलदीप सिंह हाजिर थे।(शिवा)