पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंब्रिज स्कूल में लगाई साइंस प्रदर्शनी, छात्राओं के मॉडल्स सराहे

कैंब्रिज स्कूल में लगाई साइंस प्रदर्शनी, छात्राओं के मॉडल्स सराहे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा|कैंब्रिज इंटरनेशनलस्कूल धूड़कोट कलां में शनिवार को साइंस प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान सभी बच्चों ने वर्किंग नॉन वर्किंग मॉडल बनाए। इस प्रदर्शनी में स्टूडेंट्स ने सूर्य उर्जा से चलने वाले सोलर कुकर, पानी गर्म करने वाले हीटर, गर्म पानी से चलने वाले पंखा, बारिश के पानी की महत्ता संभाल संबंधी और चंद्र ग्रहण आदि मॉडल बनाए। इस प्रदर्शनी में छात्राओं की ओर से बनाए गए सभी मॉडल प्रशंसनीय थे। इस दौरान पुरातन सदियों में आदि मानव की ओर से आग जलाने के ढंग अनूठे ढंग से तैयार किए हथियार, बरतन आदि संबंधी मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। इस प्रदर्शनी में छोटे बच्चों की ओर से पंजाबी सभ्याचारक कार्यक्रम पेश किया गया, जिसमें चरखा कतना, कढ़ाई करना, चक्की का पीसना, छज्ज का इस्तेमाल करने के दृश्य बढिय़ा ढंग से पेश किए गए। साइंस प्रदर्शनी लगाने के लिए प्रिंसिपल राधा मल्होत्रा ने स्कूल के समूह स्टाफ कोआर्डिनेटर मनीषा गोयल का धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर दविंदरपाल सिंह, कुलदीप सिंह, परमजीत कौर आदि उपस्थित थे। (संदीप)

साईस प्रदर्शनी के उपरांत स्कूल मैनेजमेंट, प्रिंसिपल, के साथ उपस्थित छात्र