- Hindi News
- खाटू वाले श्याम मैं तेरा हो गया.. भजनों पर पूरी रात झूमे श्रद्धालु
खाटू वाले श्याम मैं तेरा हो गया.. भजनों पर पूरी रात झूमे श्रद्धालु
श्रीगुरु कृपा सेवा मंडल की ओर से शनिवार की रात को बेअंत नगर में श्याम प्रभु खाटू वाले के छठे वार्षिक जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में श्याम प्रेमियों की ओर से श्याम प्रभु का भव्य दरबार रंग-बिरंगे फूलों से सुशोभित किया गया था। सर्वप्रथम पं. संदीप ध्यानी की अध्यक्षता में मंडल के समस्त सदस्यों और पूर्व पार्षद प्रेम चंद ने गणपति पूजन किया।
ज्योति प्रज्वलित की रस्म मंडल के अध्यक्ष राजकुमार जोनी ने अदा की। जागरण की शुरुआत भजन गायक सुखदेव सांवरा ने गजानंद सरकार पधारो कीर्तन की तैयारी है.., गणपति वंदना से की। वहीं मौड़ मंडी से पधारे भजन गायक सोमनाथ शर्मा ने खाटू वाले श्याम मैं तेरा हो गया.., कीर्तन की है रात बाबा आज थारे आनो है.., भजनों से जहां भक्ति रस बिखेरा। वहीं देर रात फतेहाबाद से पधारी भजन गायिका मोना मेहता ने जैसे ही मंच संभाला पूरा पंडाल श्याम प्रभु की जय खाटू वाले की जय.., जयकारों के साथ गूंज उठा। मोना मेहता ने अज्ज नी नचना ते फेर कदों नचना.., नी मै नचना श्याम दे नाल.., भजनों का गायन कर पूरी रात श्रद्धालुओं को श्याम भक्ति का रसपान करवाया। वहीं दिल्ली से पधारे चिराग एंड ग्रुप पार्टी की ओर से राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां दिखाई गई, जिसमें भगवान कृष्ण के स्वरूप में सजे कलाकारों ने होलिया में उड़े रे गुलाल श्याम तेरे मंदिरों में.., भजनों से अपनी हाजिरी लगवाई।
श्याम प्रभु के जागरण में मंडल के समस्त सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली। वहीं श्री श्याम सेवा सोसायटी के संस्थापक कमल शर्मा, राधे श्याम भक्ति मंडल के सेवादार नरेश साबू ने कहा कि जो भक्त श्याम प्रभु को फाल्गुन माह में निशान चढ़ाता है उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। जागरण में श्याम प्रभु का भव्य दरबार आलौकिक श्रृंगार और अखंड ज्योति आकर्षण का केंद्र रही। वहीं मंडल की ओर से आए हुए भजन गायकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरोड़वंश सभा के शहरी प्रधान सोनू अरोड़ा, श्री शिरडी साईं बाबा वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अनिल सहगल गुरु कृपा सेवा मंडल के सदस्य विनोद कुमार, जतिंदर अरोड़ा, विनोद कुमार लवली, रमन कुमार, साहिल अरोड़ा, अमनदीप सिंह, साहिल अनेजा, सतीश कुमार, गुरप्रीत सिंह, दीपक चौहान, संजीव चौहान, सतिंदर कुमार, सन्नी कुमार सहित भारी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।(शिवा)
श्