28 को लगेगा अवेयरनेस कैंप
मोगा| आमलोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए आरटीआई अवेयरनेस फॉर्म की बैठक रविवार को नेचर पार्क में हुई। बैठक में महासचिव शंभू नाथ सूद ने बताया कि 28 दिसंबर को मजदूरों, किसानों, मुलाजिमों और महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए गुरु नानक कॅालेज में सुबह 9 बजे सेमिनार का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि सेमिनार में सिविल सोसायटी अमृतसर के अध्यक्ष सुबोध चंद्र बाली विशेष रूप में उपस्थित होंगे। सूद ने कहा कि अपने हकों के प्रति जागरूक होने के कारण प्रशासन लोगों की अनदेखी कर रहा है। इस कारण लोगों को समय पर सरकार की ओर से दी जाती सेवाएं मिलने से वह कोर्ट आदि के चक्करों में फंसा पड़ा है। (शिवा)