- Hindi News
- सुबह सवेरे करते हैं सड़कों की सफाई, दिन में मरीजों की सेवा
सुबह-सवेरे करते हैं सड़कों की सफाई, दिन में मरीजों की सेवा
डाक्टरपिता से मरीजों और दुखियों की सेवा की प्रेरणा लेकर सिविल अस्पताल में मरीजों का सेवा भावना से उपचार कर रहे दत्त रोड निवासी नौजवान डॉक्टर आदित्य सिंगला, मोहल्ला निवासी विनीत चोपड़ा और बलविंदर सिंह बब्बू हर सुबह मोहल्ले की गलियों नालियों की सफाई करते हैं। डा. आदित्य सिंगला उनके पिता वीके सिंगला रोजाना सुबह उनकी ओर से चलाए जा रहे सफाई अभियान में योगदान देने पहुंचते हैं। आदित्य बचपन से ही गलियों और सड़क पर बिखरे कूड़े को देख परिजनों से सफाई होने से फैलने वाली बीमारियों के बारे में चर्चा करते थे। अब साथियों से प्रेरणा लेकर सफाई करके सुकून मिलता है। तसल्ली होती है कि उनकी ओर से की गई इस सफाई से मोहल्लावासी कई बीमारियों से सुरक्षित रहेंगे।
2008में पीएमटी में लिया था 145वां रैंक
वर्ष2008 में आल इंडिया पीएमटी की एंट्रेंस परीक्षा में 145वां रैंक ले चंडीगढ़ के सरकारी मेडिकल कॅालेज में एमबीबीएस का दाखिला ले वर्ष 2013 में डाक्टर की डिग्री हासिल की। इसके बाद सरकारी अस्पताल में मरीजों की सेवा करने का मौका मिला।
सर्जन बनने की चाह
डाॅ.आदित्य सिंगला का कहना है कि वह ऑर्थोपेडिक सर्जन बन मरीजों की सेवा करना चाहते हैं। गरीब परिवारों से संबंधित मरीजों का मुफ्त इलाज करने की तमन्ना है और सर्जन बन जरूरतमंदों गरीब मरीजों को जितना संभव सहायता होगी वह जरुरी करेंगे।
डा. आदित्य सिंगला।