पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए साल की खुशी में 25 परिवारों को बांटा राशन

नए साल की खुशी में 25 परिवारों को बांटा राशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नएसाल के आगमन की खुशी में एंटी करप्शन अवेयरनेस आर्गेनाइजेशन ने रविवार को बाबा ईशर सिंह नगर स्थित गुरुद्वारा गोबिंदसर में 25वें राशन वितरण समारोह का आयोजन किया। इससे पहले आर्गेनाइजेशन की ओर से गुरुद्वारा साहिब में सर्व कल्याण के लिए सुखमणि साहिब के पाठ किए। समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे यूथ अकाली नेता अक्षित जैन ने आर्गेनाइजेशन की ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। ऑर्गेनाइजेशन के पंजाब चेयरमैन गुरप्रीत सिंह सचदेवा ने कहा कि नगर निगम चुनाव में सभी पार्टियां साफ सुथरी छवि वाले उम्मीदवारों को ही टिकटें दें, ताकि निगम बनाकर सभी पार्षद शहर के विकास कार्य करवाए। सचदेवा ने कहा कि निगम की ओर से टूटी सड़कों को दोबारा बनाने की जगह पैच वर्क से काम चलाया जा रहा है। ऐसे में आर्गेनाइजेशन शहर की सड़कों के नवीनीकरण के लिए संघर्ष करेगी। समागम के अंत में मुख्यातिथि यूथ अकाली नेता अक्षित जैन, राशन वितरण समारोह में सहयोग देने वाले दानी सज्जनों को सिरोपा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. गुरबचन सिंह, प्रेम गर्ग, विजय कुमार, राजेंद्र काहनपुरिया, सुखदेव सिंह पुरबा, जरनैल सिंह सरां, जतिंदर सिंह बेदी, वरुण गर्ग, डा. केजी खुराना, परमजीत सिंह पम्मी, जनक राज छाबड़ा, निरंजन लाल, राजवीर सिंह आदि सदस्य हाजिर थे। (शिवा)

जरूरतमंदों को राशन वितरित करते मोगा यूथ वेलफेयर क्लब के सदस्य।

जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित करते यूथ अकाली नेता अक्षित जैन, आर्गेनाइजेशन के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह सचदेवा अन्य।

क्लब ने 25 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

मोगा| मोगा यूथ वेलफेयर क्लब की ओर से 31वां राशन वितरण समारोह क्लब के सरपरस्त अशोक धमीजा और प्रधान नीरज बठला की अध्यक्षता में कैंप कपड़ा मार्केट स्थित शिव मंदिर में आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत भगवान शिव का पूजन करके 25 जरूरतमंद परिवारों को घरेलू राशन वितरित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे ईटीओ जगतार सिंह, भाई कन्हैया जल सेवा जत्था के मुख्य सेवादार बलदेव सिंह ने परिवारों को राशन वितरित करके क्लब की ओर से किए जा रहे समाज सेवी कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विधवा महिलाओं और जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। इस दौरान क्लब के सरपरस्त अशोक धमीजा, प्रधान नीरज बठला ने बताया कि क्लब का मुख्य उद