पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई मुहिम को रखा जाएगा जारी: चोपड़ा

सफाई मुहिम को रखा जाएगा जारी: चोपड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के निर्देशों पर देश में चलाई स्वच्छ भारत मुहिम को मोगा में भी निरंतर जारी रखा जाएगा। इसके तहत मोगा के अंदर स्वच्छ भारत अभियान कमेटी का गठन किया गया, जिसमें विनीत चोपड़ा, बलविंदर बब्बू, डा. वीके सिंगला, अमरजीत सिंह, गुरदीप सिंह खोखर, डाॅ. प्रदीप सिंह द्वारा वार्ड नंबर-10 की सफाई का प्रण लिया।

इस मौके पर विनीत चोपड़ा ने बताया कि 6 मेंबरों ने अपने साथ अन्य व्यक्तियों को शामिल करके दत्त रोड में निरंतर सफाई का अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने घर दुकान का कूड़ा-कर्कट बाहर फेंके, बल्कि कमेटी की आेर से बनाए कूड़ादान में फेंककर आए। इस दौरान डाॅ. वीके सिंगला ने बताया कि यह मुहिम 14 नवंबर से शुरू है जो जारी रहेगा। इस मौके पर डाॅ. आादित्य सिंगला, डाॅ. प्रदीप गुप्ता, मनीश तिवाड़ी, रिश्व मित्तल, ऋषि पुरी, पुनीत बांसल, जगदीश सिंह हाजिर थे।(शिवा)

वार्ड नंबर-10 में सफाई करते वार्डवासी।