- Hindi News
- निगम चुनावों में अकाली भाजपा का करेंगे सफाया : डाॅ. मालती
निगम चुनावों में अकाली-भाजपा का करेंगे सफाया : डाॅ. मालती
नववर्षपर पंजाब में होने जा रहे नगर कौंसिल और नगर चुनाव में अकाली-भाजपा की लोक विरोधी नीतियों से तंग आकर लोग इसका वोटों से सरकार को जबाव देंगे और इन्हीं चुनावों में अकाली-भाजपा का सफाया हो जाएगा।
यह बात पूर्व मंत्री डाॅ. मालती थापर ने शहरी कांग्रेस कमेटी ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक में कहीं। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के आब्जर्वर परमिंदर मेहता विशेष रूप में उपस्थित हुए। डाॅ. थापर ने कहा कि आज अकाली-भाजपा सरकार हर फ्रंट पर फेल हो रही है। शहरी प्रधान उपेंद्र सिंह गिल ने कहा कि मोगा सिटी कांग्रेस आने वाली नगर निगम चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस की बूथ कमेटियां बन चुकी है।
उन्होंने कांग्रेसी नेताओं से अपील की कि वह अब इन नगर निगम चुनाव को लड़ने के लिए अपने छोटे-मोटे गिले शिकवे भूला लेने चाहिए। डाॅ. पवन थापर ने बादल सरकार की जमकर निंदा की।
इस बैठक में पंडित श्याम लाल, अशोक कालिया, इन्द्रजीत सिंह बीड़ चडीक, जसविंदर सिंह राजा, शिव नाथ शर्मा, राजेन्द्र भल्ला, इन्द्र मोहन शर्मा, राकेश कुमार, रोशन लाल, गोपी चंद, पवन गिल, रामपाल धवन, बलवंत पम्मा, अमरजीत सिंह, धीरज कुमार, नवीन कोहली आदि हाजिर थे। (शिवा)
बैठक उपरांत उपस्थित भारतीय जनता पार्टी मंडल के सदस्य।
सदस्यता अभियान को मिल रहा है समर्थन
धर्मकोट। भाजपा मंडल धर्मकोट की बैठक मंडल अध्यक्ष नवल सूद की अध्यक्षता में रविवार को नगर काउंसिल दफ्तर में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा मेंबरशिप अभियान के जिला इंचार्ज विजय शर्मा विशेषतौर पर उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी की ओर से पार्टी के मेंबरशिप के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है, जिससे अधिक संख्या में आम वर्ग जुड़ रहा है। इस अवसर पर शहरी अध्यक्ष अशोक बजाज, बलदेव भट्टी, शमशेर सिंह, बलवंत सिंह ने भी संबोधन किया। इस अवसर पर मुकेश शर्मा, संतोख पटवारी, मनप्रीत सिंह, अशोक खुल्लर, सुरिंदर जनेजा, मंगत गोयल, राज शर्मा, परमजीत सिंह, गोरा लाल, मंगत ग्रोवर आदि उपस्थित थे। (धवन)
शहरी कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते आब्जर्वर परमिंदर मेहता।
धर्मकोट। कांग्रेस कमेटी ब्लॉक धर्मकोट की बैठक पार्टी के दफ्तर में ब्लॉक अध्यक्ष अमरजीत बिट्टू की अगुवाई में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष दर्शन सिंह बराड़ और हलका धर्मकोट के आब्जर्वर कुलवंत सिं