पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा को 17, शिअद में 33 पर कशमकश

भाजपा को 17, शिअद में 33 पर कशमकश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉर्पोरेशनचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल में 17-33 पर पर सीटों का बंटवारा फिक्स हो गया है। रविवार देर रात को भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच वार्ड के बंटवारे को लेकर भी फैसला ले लिया गया। मगर अब अकाली दल में ही जैन और जत्थेदार ग्रुप के बीच सीटों को लेकर कशमकश जारी है।

अकाली दल की स्थानीय लीडरशिप, ऑब्जर्वर और कैबिनेट मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों, विधायक जोगिंदरपाल जैन और कैबिनेट मंत्री जत्थेदार तोता सिंह की करीब एक घंटे की बैठक में भी बाकी बची 33 सीटों पर फैसला नहीं हो सका है। इसलिए अब सोमवार को फिर से मीटिंग बुलाई गई है। इसमें बाकी फैसला होने की पूरी उम्मीद है।

भाजपाकी बैठक में 17 सीटों पर लड़ने का फैसला

सीटोंके बंटवारे को लेकर रविवार को दोनों ही पार्टियों में दिनभर कशमकश चलती रही। भाजपा के ऑब्जर्वर मनोरंजन कालिया की ओर से स्टेट उपाध्यक्ष मोहन लाल सेठी के आवास पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, दोनों मंडल अध्यक्षों विनीत चोपड़ा, सुधीर मित्तल, त्रिलोचन गिल समेत दूसरे कई नेताओं के साथ बैठक की। फैसला हुआ कि पार्टी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए आई अर्जियों वार्ड वाइज वरिष्ठता के अनुसार ही नंबर भी लगा दिए गए हैं। जिसे भाजपा की स्टेट कोर कमेटी की ओर से फाइनल कर दिया जाएगा इसका एेलान आज कर देंगे।

नहीं निपटा जैन और तोता सिंह में टिकट का मामला

कैबिनेटमंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों की ओर से यहां के एक होटल में अकाली दल के विधायक जोगिंदरपाल जैन, कैबिनेट मंत्री जत्थेदार तोता सिंह, पार्टी उपाध्यक्ष निधड़क सिंह बराड़, विधायक महेशइंद्र सिंह, राजविंदर कौर भागीके , जिला अध्यक्ष तीर्थ सिंह माला, शहरी अध्यक्ष बाल कृष्ण बाली के साथ बैठक की गई। बेहद शांतिमय वातावरण में शुरू हुई बैठक के दौरान दोनों ही पक्षों के नेता गर्म हो गए तो ऑब्जर्वर को अलग-अलग कर मीटिंग करनी पड़ी। जत्थेदार तोता सिंह कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करना चाहते हैं मगर जोगिंदरपाल जैन ने इसका विरोध किया है। जब बात नहीं बनी 2तो फैसला हुआ कि यह मुद्दा अब डिप्टी सीएम के पास उठाया जाएगा और कल दोबारा 2 बजे मीटिंग होगी। देर रात करीब साढ़े नौ बजे मोगा से संबंधित नेता मीटिंग स्थल से चले गए।