पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वर्कर जिद पर, हाईकमान से मंजूरी नहीं

वर्कर जिद पर, हाईकमान से मंजूरी नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभीअभी दिल्ली में चुनाव प्रचार करके लौटे आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कॉर्पोरेशन और नगर काउंसिल के चुनाव लड़ने की जिद पर अड़े हुए हैं। मगर दिल्ली में आम आदमी पार्टी हाईकमान इसके लिए कोई इजाजत नहीं दे रही है। दिल्ली के नेताओं ने साफ जवाब दे दिया है कि वह किसी भी उम्मीदवार को चुनाव चिन्ह नहीं दे सकते हैं। दिल्ली वाले इस बात से डर रहे हैं कि कहीं पार्टी नगर निगम और नगर काउंसिल चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी तो पार्टी की स्थिति बनने से पहले ही बिगड़ सकती है। ऐसे में पिछले तीन माह से दिल्ली हाईकमान को मनाने में लगे पार्टी नेता सोमवार को एक और आखिरी कोशिश करना चाहते हैं। अगर पार्टी के नेता नहीं माने तो आम आदमी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता अपना दम खम दिखाने के लिए आजाद उम्मीदवार खड़े कर सकते हैं। पार्टी को मनाने और अगली रणनीति तय करने के लिए आम आदमी पार्टी से संबंधित सीनियर कार्यकर्ता रविवार को नगर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष केएस गिल के आवास पर एकत्रित हुए थे। यहां पर पार्टी की ओर से ऑब्जर्वर लगाए गए दलबीर सिंह कंग ने पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पहले ही पूरे देश में जनाधार खो चुकी है। शिअद और भाजपाक की स्थिती कमजोर है, उसका फायदा आप को मिल सकता है। बैठक में केएस गिल, अजय शर्मा, अमित पुरी, जगजीत गिल, पूनम नारंग, डा धनवंत कौर, अजय गोरा सूद, पुरुषोत्तम अरोड़ा, पवन मोंगा आदि हाजिर थे।

अगर नहीं दी इजाजत तो आम उम्मीदवार खड़े कर सकती है ‘आप’

मीटिंग में फैसला कल का इंतजार करो

यहांहुई बैठक के दौरान ऑब्जर्वर दलबीर सिंह कंग ने कहा कि अभी तक पार्टी की ओर से साफ मना कर दिया गया है कि वह पंजाब में चुनाव नहीं लडेंग़े। फिर भी प्रांतीय नेता चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। इस संबंधी दिल्ली में एक बैठक होगी। सोमवार को होने वाली बैठक में निर्णायक फैसला लिया जाएगा। उसके बाद फिर से मोगा के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक की जाएगी और अगली रणनीति का फैसला लिया जाएगा।

मोगा में मजबूत लगती है आप को स्थिति

पिछलेसाल ही हुए लोक सभा चुनाव के दौरान फरीदकोट सभा सीट से प्रो साधू सिंह रिकॉर्ड मतों से विजय हुए हैं। मोगा में उनका प्रदर्शन बेहद बढिय़ा रहा है। मोगा विधान सभा क्षेत्र और मोगा सिटी से सबसे ज्यादा वोट आम आदमी पार्टी को पड़े हैं। इसलिए यहां के कार्यकर्ता नेताओं को इस बात को लेकर इंप्रेस करने में लगे हैं कि अगर अब चुनाव नहीं लड़ते तो मैदान से भाग जाने जैसा होगा और यहां के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरेगा।

दरअसल चुनाव लड़ना चाहती थी पार्टी

आमआदमी पार्टी पूरे प्रदेश में नगर निगम और नगर काउंसिल के चुनाव लड़ना चाहती थी। इसके लिए चुनाव ऑब्जर्वर भी लगा दिए थे। ऑब्जर्वर गुरविंदर सिंह कंग पिछले तीन माह से मोगा में पार्टी को मजबूत करने, मुद्दे ढूंढने और उम्मीदवार तलाशने में लगे हुए थे। इतने में दिल्ली में विधान सभा चुनाव का बिगुल बजा और सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाना पड़ा। इसी बीच यहां पर नगर निगम के चुनाव का ऐलान कर दिया गया। अब पार्टी के पास इतना समय नहीं है कि वह उम्मीदवार तलाश सके और उन्हें चुनाव लड़ा सके। पार्टी के सीनियर नेता अभी दिल्ली में ही बिजी हैं तो यहां के लिए कोई फैसला नहीं ले पा रहे हैं। जबकि पंजाब नेता दिल्ली नेताओं से फैसला लेने का दबाव बना रहे हैं।

आम आदमी पार्टी की मीटिंग को संबोधित करते हुए दलबीर सिंह कंग।