पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काली माता मंदिर के खुले कपाट, खूब गूंजे जयकारे

काली माता मंदिर के खुले कपाट, खूब गूंजे जयकारे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयश्री महाकाली मंदिर चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से कोटकपूरा बाईपास पर बने महाकाली मंदिर के कपाट रविवार को श्रद्धालुओं के लिए मां भगवती के जयकारों के बीच खोल दिए गए। पटियाला के प्राचीन काली माता मंदिर की तर्ज पर बने इस मंदिर में छह फुट ऊंची मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई है।

पंडित महेन्द्र नारायण झा की अध्यक्षता में मंदिर कमेटी के समस्त सदस्यों ने मिलकर मां काली के मंदिर में गणपति पूजन और नवग्रह पूजन करके हवन यज्ञ में आहुतियां डाली। वहीं मां काली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करके श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के दरबार खोल दिए गए। मंदिर कमेटी के चेयरमैन मास्टर दर्शन लाल कांसल ने कहा कि सात मरले में बने इस मंदिर का निर्माण लगभग दो सालों में पूरा किया गया है। इस मंदिर में रोजाना जहां महिलाओं द्वारा मां काली की महिमा का गुणगान करने के लिए संकीर्तन किया जाएगा। वहीं विशेष रूप से उपस्थित हुए कांग्रेसी नेता डा. हरजोत कमल अकाली नेता दविंदर सिंह रनियां ने भी मां काली के दरबार में अपनी हाजिरी लगवाई। इस दौरान आए हुए श्रद्धालुओं के लिए पूरे दिन भंडारा वितरित किया गया। इस अवसर पर डा. दीपक कोछड़, राकेश सितारा, नरेन्द्र बाली, श्याम भोला, डा. विनय बाली, जसवंत राय आनंद, महेश बांसल, कृष्ण चंद, पाहुल बांसल, राजेश मित्तल, एडवोकेट अशोक बावा, राजेन्द्र सिंगला, हंसराज, भगवंत सिंह, रामपाल धवन, प्रोमिला मैनराय, राम भोल थे।(शिवा)

माता काली मंदिर में मूर्ति स्थापना के दौरान पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।