पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाभी ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

भाभी ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा |बुघीपुरा चौकनिवासी विवाहिता ने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर आरोपी देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार बुघीपुरा बाइपास निवासी विवाहिता ने पुलिस को बताया कि गत 9 जुलाई को उसका फतेहगढ़ कोरोटोना निवासी देवर सतनाम सिंह मिलने के लिए आया था और उसके पति के कहने पर उनके यहां ही रुक गया। उसका पति फैक्टरी में काम करता है। उस दिन उसके पति की नाइट ड्यूटी थी, जिसके कारण वह ड्यूटी पर चला गया। खाना खाने के बाद उसका देवर सतनाम सिंह एक कमरे में सो गया जबकि वह दूसरे कमरे में सो गई। उसने आरोप लगाया कि उसके देवर ने उसके साथ उसके कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस संबंधी में उसने अपने पति को बताया। पहले घरेलू तौर पर बातचीत की गई लेकिन देवर के गलती मानने पर पुलिस को सूचित किया गया। थाना मेहना पुलिस के एएसआई गुरदीप सिंह महिला पुलिस एएसआई परमजीत कौर ने रविवार देर शाम पीड़िता का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाने बौर उसके बयानों पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। (संदीप)