- Hindi News
- मांगें हुई पूरी तो डिस्पेंसरियों का होगा बायकाॅट
मांगें हुई पूरी तो डिस्पेंसरियों का होगा बायकाॅट
पंजाब सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी करते रूरल हेल्थ, वेटरनेरी फार्मासिस्ट दर्जा चार कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्य।
भास्कर न्यूज | मोगा
रूरलहेल्थ, वेटरनरी फार्मासिस्ट और दर्जा चार कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से फार्मासिस्टों की मांगों को लेकर सरकार द्वारा की जा रही टालमटोल नीति के खिलाफ पुतला फूंका और नारेबाजी की।
धरने को संबोधित करते प्रधान गुरतेज सिंह भलूर ने कहा कि पिछले आठ सालों से फार्मासिस्टों दर्जा चार कर्मचारी जो गांवों की ग्रामीण हेल्थ डिस्पेंसरियों वेटरनरी डिस्पेंसरियों में ड्यूटी से फारिग होने की मार झेल रहे है, यहीं नहीं डाक्टरों को भी सेहत विभाग में शामिल नहीं किया जा रहा। मुलाजिमों से शोषण किया जा रहा है। सर्बजीत सिंह ने कहा कि रुपेंद्र सिंह राजा जो सात दिन से मरणव्रत पर हैं उनकी सेहत खराब होती है तो उसकी जिम्मेवार सरकार होगी।
उन्होंने कहा कि अगर 15 सितंबर तक सरकार ने फार्मासिस्टों, दर्जा चार कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं की तो फार्मासिस्ट परिवारों समेत सड़कों पर आंदोलन करने के लिए निकल पड़ेंगे और डिस्पेंसरियों का बायकाॅट करेंगे। इस मौके पर हेम सिंह रनियां, मंजीत कौर गिल मोगा, सुखमन्द्र सिंह डगरू, अर्जुन, नरिंदर कौर, सर्बजीत कौर, बलविंदर सिंह धल्लेके, हरविंदर सिंह मल्ली, अवतार सिंह धल्लेके, जतिंदरपाल सिंह, नवदीप सिंह, गुरजीत सिंह हाजिर थे।(संदीप)