पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला को बंधक बनाकर घर में लूटपाट

महिला को बंधक बनाकर घर में लूटपाट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपचाराधीन घायल वीना रानी उसके हालत के प्रति चिंताग्रस्त उसके परिजन।

पुलिस की सुई अभी भी जल्द कार्रवाई पर अटकी

भास्करन्यूज | कोटकपूरा

पुलिसके तमाम दावों के बावजूद शहर पिछले पांच दिनों से जारी वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। अज्ञात लुटेरों ने दिन दहाड़े मोगा रोड पर एक घर में घुसकर घर की मालकिन को बेहोश कर बांधने के बाद घर से सामान लूट लिया। लुटेरों की मारपीट से बेहोश महिला का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मोगा रोड पर बस स्टैंड के सामने स्थित गली में रहते युवक प्रवीण कुमार ने बताया कि उनके पिता रूप कुमार ने घर में ही किराने की दुकान खोल रखी है जबकि वह और उसका भाई प्रमोद कुमार शहर में ही दो दुकानों पर काम करते हैं।

रविवार को उसके पिता दोपहर को करीब बारह बजे अपनी दुकान मंगल कर कहीं चले गए। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात युवक उनके घर आए आते ही उन्होंने उनकी माता वीना रानी से मोबाइल छीन किसी डंडे जैसी हथियार से उसके कंधों के पीछे से वार दिया और उसे कोई नशीली वस्तु सुंघा बेहोश कर बांध दिया।

इस दौरान लुटेरे कमरे में पड़ी पेटी ट्रंक से सामान चुरा कर फरार हा़े गए। करीब दो बजे दुकान से घर लोटे प्रवीण प्रमोद को बेहोशी की हालत में पड़ी वीना रानी ने इशारों से उन्हें वारदात की सूचना दी। उन्होंने ही इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। प्रवीण कुमार ने बताया कि घर के सामान की ज्यादा जानकारी उनके माता को रहती है इसलिए चोरी हुए सामान की जानकारी वीना रानी के ठीक होने पर ही पता चलेगी।

क्याकहते हैं अधिकारी : इससंबंध में डीएसपी कोटकपूरा बलजीत सिंह ने बताया कि रविवार को छुट्टी पर होने के चलते उन्हें इस वारदात की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने आरोपियों को काबू करने के निर्देश दे दिए हैं जल्द ही इसके परिणाम भी सामने होंगे। (परविंदर)